कौन सी दाल ज्यादा प्रोटीन देती है?HealthPlanet

Posted on Thu 9th Mar 2023 : 10:52

इन 3 दालों में है सबसे ज्यादा प्रोटीन, फिट रहने वाले लोग करें अपनी डाइट में शामिल -

प्रोटीन युक्त दालें

मसूर की दाल के अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. वहीं मसूर की दाल के अंदर कैलोरी, प्रोटीन, फाइबर भी मौजूद होते हैं. हालांकि मसूर की दाल को पचाना थोड़ा सा मुश्किल होता है. बता दें कि साधारण मसूर दाल और साबुत मसूर दाल ये दोनों प्रकार मसूद के होते हैं. ऐसे में साबुत मसूर दाल भारी होती है जबकि साधारण मसूर दाल नारंगी होती है, जिसे पचाने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती. लेकिन बता दें कि दोनों दालों के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व बराबर होते हैं.

मूंग दाल के अंदर भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. वहीं पीली मूंग दाल, हरी मूंग दाल और साबुत मूंग दाल तीनों ही मूंग दाल के प्रकार हैं. इन तीनों का उपयोग खिचड़ी, हलवा आदि में किया जाता है. इसको पचाने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती है. वहीं ये भारतीय घरों में सबसे ज्यादा बनने वाली दाल है.

अरहर की दाल सेहत के लिए उपयोगी है. अरहर की दाल स्वादिष्ट भी होती है. इसके अंदर प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके अंदर कैलोरी मौजूद होती है. सभी दालों में अरहर की दाल सबसे ज्यादा बनने वाले बालों में से एक है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info